Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

औरंगाबाद में Re-NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु डीएम और एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण। औरंगाबाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से Re-NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, सुचारु, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सिन्हा कॉलेज, अनुग्रह कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं अनुग्रह इंटर स्कूल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, जैमर व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन संबंधी तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखें तथा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि Re-NEET (UG) 2026 परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त, पारदर्शी एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Aurangabad, Aurangabad | Jun 21, 2026

MORE NEWS

औरंगाबाद में Re-NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु डीएम और एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण। औरंगाबाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से Re-NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, सुचारु, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सिन्हा कॉलेज, अनुग्रह कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं अनुग्रह इंटर स्कूल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, जैमर व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन संबंधी तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखें तथा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि Re-NEET (UG) 2026 परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त, पारदर्शी एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। - Aurangabad News