बीकानेर: सीईओ शैलजा पांडे ने शोभासर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत बुधवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने पंचायत समिति बीकानेर की ग्राम पंचायत शोभासर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति और गतिविधियों