अशोक नगर: नशे का जानलेवा जाल,अशोकनगर के युवाओं को निगल रही स्मैक, वायरल वीडियो ने खोली हकीकत
अशोकनगर में नशे का खतरनाक जाल लगातार फैलता जा रहा है। स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की गिरफ्त में युवा और किशोर तेजी से फंस रहे हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि शहर में अब तक दर्जनों युवकों की मौत नशे की वजह से हो चुकी है। शहर के सुनसान और एकांत इलाकों में युवक खुलेआम नशे के इंजेक्शन लेते नजर आते हैं। इस बीच बुधवार को सुबह 11बजे सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हुआ है।