माकड़ी: माकड़ी के मंडी प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन, दिव्यांगजनों को बांटे गए उपकरण
कोंडागांव जिले के ग्राम माकड़ी के मंडी प्रांगण में समाज कल्याण विभाग के द्वारा ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला स्तर के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के द्वारा पंजीयन कर कुल 278 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें आवश्यकता अनुसार व्हीलचेयर,छड़ी,ब्लाइंड स्टिक,श्रवण यंत्र,वॉकर,बैसाखी अन्य उपकरणों का वितरण किया गया।