जतारा: जतारा रेंज:फैंसिंग घोटाले की भेंट चढ़ेगा हरियाली अभियान! लाखों पौधों पर संकट, वन विभाग की लापरवाही से अटका वृक्षारोपण
टीकमगढ़। जिले में मानसून के बीच वृक्षारोपण अभियान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आरोप है कि फैंसिंग जाली और पोल्स की खरीद में अनियमितता के चलते बल्देवगढ़, जतारा और टीकमगढ़ रेंज के करीब 250–300 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित 2 से 3 लाख पौधों का रोपण प्रभावित हो रहा है। फैंसिंग नहीं होने से पौधों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।