पाटी: लाईझांपी में बिजली के खंभे को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी में फरियादी गंभीर घायल, प्राथमिकी दर्ज
Pati, Barwani | Sep 2, 2026 बिजली का खंभा (पोल) ले जाने जैसी मामूली सी बात को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत खूनी संघर्ष तक आ पहुंची। मना करने पर आक्रोशित होकर आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित का सिर में गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ हालत में पीड़ित ने स्थानीय थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू।