डुमरा: सांसद ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए लगाई जनसुनवाई, समाधान का दिया भरोसा
सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने डुमरा स्थित अपने आवास पर फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।