फुल्लीडूमर: महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर बालिका उच्च विद्यालय खेसर में साहित्य परिषद के कवियों की सजी महफिल
खेसर बाजार स्थित बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में दिन के करीब 4 बजे साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक भगत आत्मदर्शी एवं संचालन परिषद के संयोजक संयोजक रामजी चंद्र ने किया। गोष्ठी में कवियों ने अपनी-अपनी रचना पाठ कर लोगों का दिल जीत लिया।