फुल्लीडूमर: रामसरैया-कदवारा ध्वस्त हो रहे ग्रामीण पथ के विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रामसरैया-कदवारा ग्रामीण पथ के शीर्ष में लोहागढ़ नदी के पानी के कटाव से सड़क ध्वस्त होने के कगार पर है। नदी के कटाव से अबतक सड़क का 50% हिस्सा नदी में समा चुका है। जिस पर आने-जाने वाले वाहनों एवं पैदल जाने वालों के लिए यह खतरनाक हो गया है। जिसके खिलाफ दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने ठेकेदार के गलत काम का भी जमकर विरोध किया।