बैरगनिया थाना में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्थापित महिला हेल्प डेस्क महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। यहां पहुंचने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को पूरी गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।