राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरों पर कसा शिकंजा, 5 लोगों पर ₹1.25 लाख का लगाया जुर्माना
राजाखेड़ा में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरों पर कसा शिंकजा, 5 लोगों की भरी वीसीआर सवा लाख रुपये का लगाया जुर्माना धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद बकायेदार उपभोक्ता और बिजली चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग की टीम ने आज सोमवार बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।