राजाखेड़ा: राजाखेड़ा के गांव झम्मन की मढै़या में एक 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
राजाखेड़ा के गांव झम्मन की मढैया में 35 वर्षीय युवक ने फंदे से झूल कर दी जान,आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव झम्मन की मढैया में बीती रात एक 35 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो युवक को फंदे से लटका हुआ देख उनके होश उड़ गए।