राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में शिव महापुराण कथा का हुआ आगाज़, 261 कलशों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा
राजाखेड़ा में शिव महापुराण कथा का हुआ आगाज़, 261 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, महाशिवरात्रि पर होगा समापन धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में शिव महापुराण कथा का आगाज हुआ है। कथा का आयोजन कस्बे के वार्ड नंबर 7 रैहना वाली माता मंदिर मुन्ना कॉलोनी में किया जा रहा है जो लगातार 11 दिनों तक जारी रहेगी। महाशिवरात्रि के अवसर पर कथा का समापन होगा।