राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए
राजाखेड़ा में एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में माह के द्वितीय गुरुवार को होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई के साथ अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आज गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से राजाखेड़ा पंचायत समिति के वीसी कक्ष में किया गया।