#डुंगरी क्षेत्र में जनसंपर्क, कांग्रेस की नीतियों को लेकर ग्रामीणों से संवाद
#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने साबर सिंह जी एवं सुमन सिंह जी की अध्यक्षता में डुंगरी क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान देवेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान दमयंती देवी, हेमंती देवी, सूरज रावत, पूनम देवी, अंबिका रावत, मीना देवी, अमित कुमार (पूर्व प्रधान डुंगरी), विजयलक्ष्मी देवी, शिवानी देवी, सुमन चंद्र, कमल लाल जी सहित अनेक ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर संवाद किया।
अरुणा कुमार ने ग्रामीणों के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को साझा करते हुए कांग्रेस के समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मिले आत्मीय सहयोग और समर्थन के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
जनता से संवाद, क्षेत्र की आवाज—जनहित के मुद्दों के साथ कांग्रेस का संकल्प।
Pauri, Garhwal | Sep 29, 2026