टाटीझरिया: घुघुलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन
घुघुलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन। टाटीझरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुघुलिया में बुधवार को पंचायत समिति पंद्रहवें वित्त आयोग मद से बने नए शौचालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल और डहरभंगा की पंचायत समिति सदस्य पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोडकर किया।