बटियागढ़: खडेरी गांव में मामूली बात पर आदिवासी युवक के साथ की गई मारपीट, 2 दिन बाद केरबना चौकी में मामला हुआ दर्ज
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौकी अंतर्गत खडेरी गांव में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है,पीड़ित राजेश आदिवासी का आरोप है कि चाय की दुकान पर महज धक्का लगने के बाद गांव के दबंग युवक ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी,युवक के शरीर पर चोट के गम्भीर जख्म साफ नजर आ रहे पीड़ित के आरोप है कि केरबना चौकी पुलिस ने 2 दिन बाद रिपोर्ट लिखी