बटियागढ़: गश्त के दौरान बायपास से बटियागढ़ थाना पुलिस ने पकड़ा भैंसों से भरा ट्रक, 4 लोगों से कर रही है पूछताछ
बटियागढ़ थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान वायपास पर भैंसों से भरे आयशर ट्रक को पकड़ा है, बिना नंबर के आयशर ट्रक से पुलिस ने करीब 32 नग भैंसों को जब्त किया है, ट्रक को बटियागढ़ थाना लाकर भैंसों को खाली कराकर 4 लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है।रात्रि करीब 11,30 बजे थाना प्रभारी नेहा गोश्वामी ने पुलिस बल के साथ उक्त ट्रक को रोककर कार्यवाही की,