बटियागढ़: अम्बेडकर चौक पर एक युवक के साथ बाइक सवार 2 अज्ञात लोगों ने की मारपीट, घायल को भेजा गया अस्पताल
बटियागढ़ में अंबेडकर चौक पर मंगलवार दोपहर करीब 3,30 बजे एक युवक के साथ दो अज्ञात बाइक सवारों ने मारपीट कर दी,घायल युवक हुकुम आदिवासी निवासी शेखपुरा कुछ कार्य से बटियागढ़ पँहुचा था जो जलपान के लिए अम्बेडकर चोक पर एक दुकान में रुका तभी बाइक सवार दो लोग आए और बुरी तरह मारपीट कर दी,घायल हुकुम आदिवासी लहुलुहाँन अवस्था मे जमीन पर पड़ा रहा कुछ देर बाद अस्पताल पँहुचा