बटियागढ़: पांडाझिर गांव में किसान के घर से उड़द की फसल हुई चोरी, मौक़े पर पहुंची फतेहपुर चौकी पुलिस
बटियागढ़ ब्लॉक के पांडाझिर गांव में एक किसान के घर चोरी का मामला सामने आया है बताया जा रहा है किसान राजदीप मिश्रा के खेत मे बने घर के अंदर रखी करीब 12 से 15 क्विंटल उड़द की फसल अज्ञात चोरों ने चोरी के ली,यह उड़द की फसल घर के अंदर बिना वारदाना के ढेर लगी रखी हुई थी,देर रात करीब 3 बजे यह घटना होने की आशंका जताई गई है।रविवार सुबह चोरी की घटना की सूचना दी गई