कौंच: कान्हा गौशाला के पास पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण, विधायक भी रहे मौजूद
Konch, Jalaun | Jul 10, 2026 कोंच नगर में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे हाटा स्थित कान्हा गौशाला के पास पार्क में भाजपा कोंच इकाई ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया, जबकि विधायक मूलचंद्र निरंजन मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।