शाहबाद: अब्दुल्लापुर की रहने वाली एक महिला ने परिवार के ही दबंग पर मारपीट का आरोप लगाया
शाहाबाद कोतवाली के अब्दुल्लापुर गांव की रहने वाली रूपा नाम की एक महिला ने शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे बताया उसके परिवार के ही किंदरलाल, राम मूर्ति और उसके परिवरीजन उसे परेशान करते हैं । उसका छप्पर गिरा दिया और उसके पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस में शिकायत की गई परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रूपा को पति की जान का खतरा है।