करछना: यूनाइटेड से होकर गुजरने वाली रिंग रोड में डाली जा रही मिट्टी का धूल गुबार बनकर उड़ाने से लोगों के लिए बनी मुसीबत।
तहसील करछना क्षेत्र के यूनाइटेड से होकर नया रिंग रोड बनाया जा रहा है। जिसमें भारी मात्रा में डष्ट डाला जा रहा है। लेकिन अब यही डष्ट आसपास के लोगों के साथ राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही है। तेज हवा चलने पर हर तरफ मिट्टी का गब्बर देखने को मिलता है। इससे न सिर्फ आसपास के लोग परेशान हैं बल्कि मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी समस्या का कारण बनी है।