करछना: कचरी गांव स्थित पुलिया से होकर गुजरने वाले मार्ग को पुनः चालू किए जाने से 50 गांव से अधिक लोगों को मिली राहत।
करछना तहसील क्षेत्र के कचरी गांव स्थित पुलिया से होकर गुजरने वाले मार्ग को माह भर पहले नया पुलिया निर्माण कार्य किए जाने से बंद कर दिया गया था। जिससे राहगीरों को 10 किलोमीटर लम्बा चक्कर काट कर गंतव्य स्थान तक पहुंचाना पड़ता था। लेकिन रविवार को पुलिया से होकर गुजरने वाले मार्ग को पुनः चालू किए जाने से लोगों को राहत मिलीहै।