करछना: किशुन का डेरा गांव के सामने शौंच करने गए ट्रैक्टर चालक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।
घूरपुर थाना क्षेत्र के किशुन का डेरा निवासी सुरेश पटेल पुत्र गोकुल प्रसाद शनिवार रात 10:00 बजे के करीब गांव के सामने से गुजरी रेलवे ट्रैक की तरफ शौच करने के लिए गया था। उसी दरमियान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया