करछना: नैनी में श्रम विभाग द्वारा स्वीप के अंतर्गत मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
नैनी स्थित श्री साईं इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक (सहायक नोडल अधिकारी स्वीप) के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया,मुख्य वक्ता के रूप में उन्होने कहा आपका मत देश की राजनीति दशा एवं दशा तय करेगा।