करछना: चकदौंदी स्थित मेडिकल स्टोर में अज्ञात कारणों से लगी आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है,ग्रामीण क्षेत्रों में खेत खलियानों में लगातार आग लगने की सूचनाओं मिल रही है,जबकि कई स्थानों पर विभिन्न कारणों से आग लगने की घटनाएं हो रही हैं,ताजा मामला नैनी कोतवाली क्षेत्र के चकदौंदी स्थित मेडिकल स्टोर का है,जिसमें अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण दुकान के अंदर रखी दवाइयां व हजारों रुपए का सामान जलकर राख राख हो गया।