ग्राम प्रधान ने टीन शेड हटवाया, पथराव पर करवाने का आरोप
#MAU #maunews #maupolice
मऊ जिले के थाना कोपागंज क्षेत्र के जयरामगढ़ गांव निवासी रामअवध राजभर गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आबादी की जमीन से जुड़े विवाद में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित रामअवध पुत्र स्वर्गीय रामनाथ राजभर ने आरोप लगाया कि बीते 1 सितंबर को ग्राम प्रधान अजय राजभर ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी जगह पर लगे तीन टीन शेड और नाद को हटा दिया। इसके बाद गांव की भोली देवी को उक्त स्थान पर कब्जा दिलाने का आरोप लगाया गया है।
रामअवध राजभर के अनुसार, उक्त जमीन का मामला आजमगढ़ मंडल आयुक्त के यहां के साथ ही सेंट्रल बार एसोसिएशन, मंडल आजमगढ़ में भी विचाराधीन है।