जगदलपुर: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने जगदलपुर के पूर्व विधायक जैन का गमछा पहनाकर स्वागत किया, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी ली
पूर्व विधायक एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम से सौजन्य भेंट- मुलाक़ात की। राजेशराम ने जगदलपुर के पूर्व विधायक रेख चंद जैन का स्वागत कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। राजेश राम ने रेख चंद जैन से पटना साहिब व बांकीपुर विधानसभा चुनाव के लिये संगठन सबंधी चर्चा की।