जगदलपुर: मोतीलाल नेहरू वार्ड में दो दिवसीय शिविर आयोजित कर बांटी गई मेडिकेटेड मच्छरदानी, स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के सभी 48 वार्डों में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। मोतीलाल नेहरू वार्ड में शनिवार व रविवार को स्थानीय पत्रकार भवन परिसर में दो दिवसीय शिविर लगा कर वार्ड वासियों को मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरित की गयी और साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया