जगदलपुर: जीरागांव में चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन, सांसद महेश कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका का किया वितरण
जगदलपुर विकासखंड के ग्राम जीरागांव मे चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका का वितरण किया साथ ही, ग्रामीणों के बीच जाकर लाख़ किट पालन की स्थिति का भी जायज़ा लिया।