जगदलपुर: बस्तर जिले में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, प्रांतीय अध्यक्ष राजाराम ने दी जानकारी
सर्व आदिवासी समाज कार्यालय मे सर्व आदिवासी समाज द्वारा 09 अगस्त 2025 विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी एंव रूप-रेखा के विषय मे चर्चा करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक रखा गया था।प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाएगा जिसकी तैयारी के संबंध में रूपरेखा तय करने के लिए आज यह बैठक रखी गई है