कोडरमा: जिला कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के लिए डीएफआईटी समन्वयक का कोडरमा दौरा
जिला कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रांची से Daniel Foundation Trust India (DFIT) के डी.पी.एम.आर. समन्वयक श्री कामदेव बेसरा का कोडरमा जिला भ्रमण हुआ। दौरे के क्रम में उन्होंने जिला कुष्ठ कार्यालय पहुंचकर कुष्ठ उन्मूलन से संबंधित विभिन्न संचिकाओं, अभिलेखों एवं प्रगति प्रतिवेदनों का अवलोकन किया तथा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।