पटियाली: गंजडुंडवारा में बारिश के दौरान खेलते समय लापता हुआ मासूम, नाले में चल रहा है तलाश अभियान
कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे के मोहल्ला पूरब थोक से चार वर्षीय नवजुल पुत्र चांद मियां बुधवार दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। बारिश के दौरान खेलते समय वह घर नहीं लौटा। सूचना पर गुरुवार को क्षेत्राधिकारी अमित कुमार पुलिस, डॉग स्क्वायड और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। नाले में तलाश अभियान जारी है, लेकिन अब तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिला।