गजरौला नाईपुरा,बसैली और शहबाजपुर डोर इलाके में पहुंची नमामि गंगे टीम ने छह सदस्यीय जांच समिति की अध्यक्षा श्रीमती चंद्रकांता (पीसीएस)के साथ शुक्रवार को प्रभावित इलाके का दौरा किया। अमरोहा के गजरौला इलाके से गुजर रही बगद नदी के आसपास तमाम गांव, नाईपुरा और शहबाजपुर डोर अब सिर्फ गांव नहीं, एक जीती-जागती त्रासदी बन चुके हैं। यहां का पानी अब जीवनदायिनी नहीं।