🚩 ग्राम पंचायत घसारा में रामलीला का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रदीप यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन 🚩
📍 घसारा (औरैया)।
ग्राम पंचायत घसारा में आयोजित हो रही रामलीला का आज भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि दिबियापुर विधायक एवं पूर्व सांसद कन्नौज मा. प्रदीप यादव जी द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर रामलीला आयोजन समिति एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव, पूर्व प्रधान बहीद खां, पूर्व प्रधान कायम सिंह यादव, सुभाष चंद्र कठेरिया, प्रबंधक अजीत सिंह शाक्य, अंकित कठेरिया (घसारा), गजेंद्र यादव जी, आदेश शाक्य सहित अनेक सम्मानित नेतागण एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रामलीला के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का माहौल देखने को मिला।
🙏 दिबियापुर द लीजेंड परिवार की ओर से रामलीला आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
दिबियापुर द लीजेंड | जानकारी भरोसे की