गुना नगर: नेशनल हाईवे 46 के देहरी गांव पर एक कंटेनर ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक ही हुई मौत, एक गंभीर घायल
गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के देहरी गांव पर दो बाइक सवारो को कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें गोलू गुर्जर की मौत हो गई। बिल्लू प्रजापति गंभीर घायल हुआ है। मृतक के चाचा मोहर सिंह गुर्जर निवासी रूठियाई ने जिला अस्पताल में बताया, दोनों रुठियाई नारौनी घर से बाइक से गुना जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।