गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन पर रंग पंचमी पर करीला मेले में जाने लोगो की बढ़ेगी भीड़, ZRUCC मेंबर सुनील आचार्य ने किया निरीक्षण
गुना रेलवे स्टेशन पर अशोकनगर जिले के करीला धाम पर रंग पंचमी पर लगने वाले मेले में जाने के लिए पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। 27 मार्च को ZRUCC मेंबर सुनील आचार्य ने यात्रियों को असुविधा ना हो, रेलवे स्टेशन गुना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनो टिकट खिड़की और टिकट एटीएम मशीन सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने स्टेशन प्रबंधक को निर्देशित किया।