गुना नगर: नानाखेड़ी में ससुराल आए दामाद ने मारपीट करने के लगाए आरोप, घायल जिला अस्पताल में भर्ती, कैंट थाना में की शिकायत
गुना के नानाखेड़ी में ससुराल आए दामाद ने मारपीट के आरोप लगाए है। केंट थाने में शिकायत की है। जिला अस्पताल में फरियादी सुनील अहिरवार ने बताया, ससुराल नानाखेड़ी में आया था उसके साले का पड़ोस में विवाद हुआ था। साले को मारने आए लोगो ने साले के न मिलने पर परिवार परिवार से मारपीट की, जिसमे दामाद सुनील अहिरवार भी घायल हुआ है। मामले की रिपोर्ट कैंट थाना में की है।