जतारा: दिगौड़ा में ग्राम सेवक पर किसानों ने लगाए परिचितों को बीज देने के आरोप, कहा- हो रही परेशानी
कृषि विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मुगफली का बीज वितरण के लिए भेजा गया था। प्रत्येक किसान को एक हैक्टर पर 60किलो मुगफली का बीज दिया जाना था। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी योगांन्सी आर्या के द्वारा अपने परिचित रसूखदारों को बीज दिया गया है। सैकड़ों किसान तीन दिन से गर्मी उमस और पानी में भीगते हुए लाइन में लगे थे और परेशान होते रहे।