सिंगरौली: इंडियन कॉफी हाउस बैढ़न के सामने से चोरों ने की बुलेट बाइक की चोरी, चोर सीसीटीवी में हुए कैद
कोतवाली थाना क्षेत्र के महत्व 50 मीटर दूर इंडियन कॉफी हाउस के सामने चोरों के गैंग ने एक बुलेट बाइक चोरी कर ले गए जो पास में ही लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए बताया जा रहा है की बुलेट वाहन क्रमांक सीजी 15 डीएन 1512 घर के बाहर खड़ी थी और अचानक एक बाइक में दो युवक आए और बुलेट बाइक चोरी कर ले गए फिलहाल वाहन मालिक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है और लगातार चोरों की तलाश कर रही है।