अररिया: छपनिया मुसहरी टोला के समीप बाइक असंतुलित होकर गिर जाने से बाइक सवार घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 25, 2024 अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र के छपनिया मुसहरी टोला के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल जाने से बाइक सवार धीरेंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया है।