अररिया: अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह को मिला भाजपा से टिकट सांसद ने जताया आभार
Araria, Araria | Mar 25, 2024 भाजपा की ओर से पांचवीं लिस्ट जारी की गई। बिहार के 15 सीटों के लिए किए गए ऐलान में तीन सांसदों का टिकट काटा गया है।जबकि 12 पुराने चेहरे पर विश्वास जताते हुए भाजपा आलाकमान ने उन्हें टिकट दिया। जिसमे सीमांचल के एकमात्र सीट अररिया भी है। जहां भाजपा ने अपने सांसद प्रदीप कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।