अररिया: बसमतिया से 30 बोतल कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Araria, Araria | Mar 24, 2024 अररिया के बसमतिया से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उसका मेडिकल सदर अस्पताल अररिया में करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.