बरवाला: कालका सब्जी मंडी में हरिया के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धन्यवाद सभा को संबोधित किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को शाम 4:00 बजे के करीब कालका की सब्जी मंडी में पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा के द्वारा रखी गई मांगो को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस जनसभा को राज्यसभा के सांसद कार्तिकेय शर्मा के द्वारा भी संबोधित किया गया।