बरवाला: पिंजौर के सैनी मोहल्ले में 25 वर्षीय युवक ने घर में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की
पंचकूला जिला के पिंजौर में स्थित सैनी मोहल्ला में एक 25 वर्षीय युवक के द्वारा पंखे पर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए पिंजौर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान गौरव सैनी के रूप में हुई है।