बरवाला: टगरा कली राम में घर में चोरी, गैस सिलेंडर, जूसर, मिक्सर, ग्राइंडर चोरी, मामला दर्ज
टगरा कली राम में स्थित एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार को जानकारी देते हुए रात 9:00 बजे आशीष ने बताया है कि उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर के अंदर से गैस सिलेंडर, जूसर, मिक्सर, ग्राइंडर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।