बरवाला: पंचकूला के सेक्टर 15 में घर के सामने से एक्टिवा चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 15 में घर के सामने खड़ी एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए गए बयानों में रूबल ने मंगलवार को करीब रात 8 बजे बताया है कि उसकी एक्टिव नंबर CH 01 BF 4220 चोरी हो गई है। पुलिस के द्वारा भी शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और एक्टिवा की तलाश शुरू कर दी गई है।