लोहरदगा: लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने अमित शाह पर साधा निशाना, चुनाव आयोग पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमने SIR के समय को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं क्योंकि यह बरसात का मौसम है और इस समय उत्तर बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।