कुमारखंड: परमानंदपुर के टिकुलिया-ललकुरिया पथ पर अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, तीन घायल
श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित टिकुलिया-ललकुरिया पथ पर परमानंदपुर भित्ता टोला वार्ड संख्या -11 तीखा मोड़ के समीप बुधवार की देर रात करीब दो बजे एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।